फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crocodile reached gourd field at night in Maharajganj

रात में लौकी के खेत में पहुंचा मगरमच्छ, रखवाली कर रहे किसान की ऐसे बची जान

Mon, 21 Oct 2019 02:35 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Oct 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Crocodile reached gourd field at night in Maharajganj
ग्रामीणों ने पकड़ा मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के जर्दी गांव के मंदिर टोला अमहवा नाले से निकल कर मगरमच्छ रविवार की रात में चिरकूट सहानी के लौकी के खेत में आ गया। उस समय चिरकुट सहानी खेत की रखवाली कर रहे थे। 
विज्ञापन


मगरमच्छ देखकर वह चिल्लाने लगे। आवाज को सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए। मुश्किल से ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बांस और रस्सी के सहारे बांधा और इसकी सूचना पुलिस व बांकी रेंज पनियरा के वन कर्मियों को दी। 
विज्ञापन


लोग डर रहे थे कि कही रस्सी खुल गई तो जानलेवा हो सकता है। मौके पर पहुंचे बांकी रेंज पनियरा के वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहायता से मगरमच्छ को ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर भौराबारी स्थित रोहिन नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय वन अधिकारी बांकी रेंज पनियरा महेश चंद्र ने बताया कि ग्राम प्रधान अवधेश ने इसकी सूचना फोन पर दी।सूचना के आधार पर जर्दी गांव के मंदिर टोला में वन कर्मियों के साथ पहुंचे। 


मगरमच्छ को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर भौराबारी के पास रोहिन नदी में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि  मगरमच्छ लगभग छह क्विन्टल वजन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed