{"_id":"587147e74f1c1bfa781586f3","slug":"women-died-alleged-to-feed-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश खाकर गिरी महिला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गश खाकर गिरी महिला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में परिजन की गोद में रोती बच्ची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल के मासूम को गोद में लेकर घर से निकली महिला अचानक गश खाकर चौराहे पर गिर पड़ी। उसे देखकर लोग दौड़े तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक मृतका जहरखुरानी का शिकार थी। मायके वाले ससुराल वालों पर उत्पीड़न और जहर खिलाने का आरोप लगा रहे हैं।
बांसगांव इलाके के ग्राम तिघरा पांडे के निवासी मुसरीम की 30 वर्षीय बेटी शबनम की शादी पास के ही चांदपार गांव के हैदर पुत्र नूर मोहम्मद के साथ कुछ साल पहले हुई थी। मायके वालों के अनुसार शबनम को ससुराल में आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।
इसी के कारण शबनम की मौत हो गई। अस्पताल में मृतका की दो वर्षीय बेटी सोफिया का रो-रो कर बुरा हाल था। वह कभी मां को निहार रही थी तो कभी भीड़ से खुद को घिरा देख घबरा जा रही थी। शबनम तीन बच्चों की मां थी। सोफिया के अलावा दो बेटे साहिल और सुहेल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एएन प्रसाद के अनुसार शबनम जहरखुरानी की शिकार थी।