{"_id":"57c6e5c44f1c1b7f7c2cb025","slug":"woman-died-due-to-tb-brother-says-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत हुई टीबी से, सूचना दे दी हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत हुई टीबी से, सूचना दे दी हत्या की
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 31 Aug 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
मृत देह
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा बाढ़न टोला में बुधवार को एक महिला की टीबी से मौत हो गई, मगर उसके भाई ने पुलिस को हत्या होने की सूचना देकर सनसनी फैला दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो महिला की मौत की वजह टीबी से होना पाया गया।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा बाढ़न टोला निवासी सुनील की पत्नी मैना देवी (28) टीबी की मरीज थी। बुधवार तड़के ही उसकी मौत हो गई। उस समय उसका पति सो रहा था। पति के मुताबिक जब वह सुबह उठा तो देखा कि पत्नी मैना देवी का शव दरवाजे पर पड़ा था तथा उसके मुंह से काफी खून निकला था। यह देख वह चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उसके दोनों बच्चे सिमरन और निहाल भी जग गए। घर वालों ने उचगांव बेलीपार में मृतका के मायके वालों को भी इसकी सूचना दी। जिसके बाद मृतका के भाई चंदन ने कंट्रोल रूम फोन कर बहन की हत्या की सूचना दे दी।
घटना की सूचना पाकर खोराबार और झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजे पर महिला की लाश पड़ी थी। पति सुनील ने बताया कि महिला टीबी की मरीज थी और काफी दिनों से उसका इलाज चल रहा था। भाई चंदन को समझाने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को घरवालों को सौंप दिया।