{"_id":"58447c824f1c1bda63a86674","slug":"woman-committed-suicide-in-sehjanwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ के उत्पीड़न से परेशान महिला ने खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठ के उत्पीड़न से परेशान महिला ने खुदकुशी की
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Dec 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां इलाके के डोहरिया खुर्द में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जेठ के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सबूत मिटाने के लिए आरोपी बाइक से शव लेकर गांव से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी हुमायूंपुर के बृज भूषण शर्मा की बहन मंजू शर्मा की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व सहजनवां थाना क्षेत्र के डोहरिया खुर्द निवासी शिवनाथ शर्मा के साथ हुई थी। तीन वर्ष पूर्व ही शिवनाथ का निधन हो जाने के कारण मंजू एक निजी विद्यालय में काम कर बेटे अजय (15), बेटी जया उर्फ गुड़िया (14) तथा बेटा विजय (12) का पालन कर रही थी। आरोप है कि जेठ सुखारी शर्मा उसे काफी प्रताड़ित करता था। शनिवार सुबह किसी बात को लेकर सुखारी से मंजू का विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर सुखारी और उसके बेटे प्रदीप ने मंजू की पिटाई कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
आरोप ये भी है कि घटना के बाद घर वालों ने तीनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया और शव को बाइक से लेकर गांव से कहीं चले गए। रिश्तेदार ने मंजू के भाई बृजभूषण को सारी बात बताई तो उन्होंने फोन किया। फोन उठाने वाले ने बताया कि मंजू अस्पताल में है और कोई घबराने की बात नहीं है। बृज भूषण ने इसके बाद गांव के दूसरे व्यक्ति को फोन किया तो सारी बात सुन कर सन्न रह गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव का कहना है कि जेठ सुखारी और उसके पुत्र प्रदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने तथा शव को गायब करने का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्चों से पूछताछ की जा रही है।