फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman alleged that father in law killed her husband

महिला का अाराेप - ससुर ने पति को तेजाब से जलाकर मारा 

Tue, 15 Nov 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 15 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Woman alleged that father in law killed her husband
एसिड अटैक
कोतवाली के खूनीपुर निवासी अर्जुन (23) की पत्नी ने ससुर पर संपत्ति के विवाद में पति को तेजाब से जलाकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने राजघाट थाने में तहरीर देकर ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। गंभीर हाल में जले अर्जुन की रविवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पत्नी निशा की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक ससुर ओम प्रकाश ने दो शादी की है। अर्जुन उनकी पहली पत्नी का बेटा था। दूसरी पत्नी से एक बेटा और दो बेटियां हैं। आरोप है कि ससुर ओम प्रकाश उनके पति को जायदाद में हिस्सा नहीं देना चाह रहे थे। इसीलिए वह अर्जुन और मेरे साथ अक्सर मारपीट करते थे ताकि हम लोग घर छोड़कर चले जाएं। मारपीट से आजिज आकर वह ब्रह्मपुर झगहां स्थित मायके चली गई। उसके जाने के बाद भी पति के साथ मारपीट का सिलसिला जारी रहा। पुलिस से जब इसकी शिकायत की गई तो उसने अर्जुन पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन

 
निशा के अनुसार उनके ससुर ओम प्रकाश गौड़ मकान बेचने वाले थे। अर्जुन इसका विरोध कर रहे थे। आरोप है कि उन्हें ठिकाने लगाने की योजना बनाकर पिता और सौतेली मां ने 12 नवंबर की रात घर में सोते समय अर्जुन का हाथ-पैर बांधकर तेजाब डाल दिया। यही नहीं, गंभीर हाल में उन्हें राजघाट पुल के नीचे फेंक दिया गया। रविवार को सुबह किसी ने इसकी इसकी सूचना ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी को दी। सिपाही रामअवध ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां रविवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed