फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wife said to husband murder

ससुराल वालों पर पति की हत्या का आरोप

Sat, 25 Feb 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 25 Feb 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
wife said to husband murder
क्राइम
कोतवाली इलाके के छोटेकाजीपुर के कपड़ा व्यापारी नितिन की मौत का मामला उलझ गया है। घरवाले जिसे आत्महत्या बताकर थाने में पत्नी और उसके घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए वही पत्नी उसे हत्या बता रही है। पत्नी ने शुक्रवार को डीआईजी से मुलाकात कर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पत्नी ने बताया कि घर में चार से पांच सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग देखी जाए तो सच्चाई समाने आ जाएगी।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटेकाजीपुर निवासी बृजमनदास के मुताबिक बेटे और कपड़ा व्यापारी नितिन की शादी अलहदादपुर निवासी श्वेता के साथ हुई थी। 20 फरवरी को कमरे में नितिन की लाश मिली थी। पिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की तहरीर देते हुए पत्नी श्वेता और उसके घरवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। एक सुसाइड नोट का भी हवाला दिया गया है, जिसमें पत्नी की प्रताड़ना से मौत की बात का दावा किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। शुक्रवार को श्वेता ने डीआईजी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


श्वेता के मुताबिक 13 फरवरी को पति ने लुधियाना जाने की बात बोलते हुए मुझे मायके भेज दिया था। 19 को मैंने पति को आने के लिए फोन किया तो उन्होंने खुद आने की बात कही। इसके बाद 20 को ससुर ने फोन पर मौत की सूचना दी। श्वेता के मुताबिक आसपास के लोग भी 19 के रात घर में झगड़े की आवाज सुने हैं। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed