फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   violence for land

पट्टे की जमीन के विवाद में बवाल 

Sat, 09 Apr 2016 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Apr 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
violence for land
फाय‌र‌िंग
खोराबार के जंगल अयोध्या प्रसाद में शनिवार की सुबह ग्राम प्रधान से पट्टा धारकों का विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पांच पट्टा धारक घायल हो गए। प्रधान के समर्थकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


एसओ ने इस मामले में ग्राम प्रधान, उनके बेटे समेत 20 लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा, दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। 
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार जंगल अयोध्या प्रसाद गांव के रहने वाले रामश्रय भारती, बच्चू, कोइल सहित 10 लोगों को आबादी की जमीन का पट्टा किया गया है। ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र यादव पट्टे को अवैध बता जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। शनिवार की सुबह 10 बजे रामश्रय पट्टीदारों के साथ सिक्टौर आ रहे थे। रास्ते में प्रधान के घर पास खड़े युवकों ने रोककर जमीन खाली करने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि प्रधान ने बेटे सत्यनारायण, सहयोगी विनोद पांडेय, रामलखन यादव समेत 20 लोगों के साथ उन्हें दौड़ाकर बस्ती तक ले गए। रामश्रय का बचाव करने आए रामवृक्ष, रामदरश, अनिल, किशन को डंडे और हॉकी से पीटकर अधमरा कर दिया। आसपास के लोगों के जुटने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।


पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रामश्रय की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान हरिश्चंद्र यादव, उनके बेटे सत्यनारायण सहयोगी विनोद पांडेय, रामलखन यादव समेत 20 लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed