फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   villegers jaam the road on death of a farmer

किसान की मौत के विरोध में रास्ता जाम

Wed, 03 Aug 2016 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 03 Aug 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
villegers jaam the road on death of a farmer
प्रदर्शन
चौरीचौरा में एक किसान की मौत से नाराज ग्रामीणों ने चौरीचौरा सोनबरसा मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि किसान की जमीन का पैमाइश नहीं होने से वह सदमे में था और हार्ट अटैक से मौत हो गई। उधर, जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम चौरीचौरा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लेखपाल पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण ने जाम समाप्त कर दिया। जाम से करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बघाड़ निवासी बेचू पटवा (50) की जमीन का पैमाइश हुआ था। बेचू का कहना था कि लेखपाल की गड़बड़ी की वजह से उसकी जमीन का कुछ हिस्सा दूसरे में चला गया। एसडीएम मोतीलाल के कोर्ट में उसने वाद दाखिला किया था। जिसपर एसडीएम ने पांच जुलाई को ही पैमाइश करने का आदेश दे दिया। इसके बावजूद लेखपाल ने पैमाइश नहीं किया। इससे बेचू परेशान रहता था। बुधवार की शाम अचानक बेचू दुकान पर बैठे-बैठे ही गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीण नाराज हो गए और लेखपाल की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए रास्ता जाम कर दिया।

विज्ञापन

जाम की सूचना पर  सरदार नगर के पूर्व प्रमुख ईश्वर चंद जायसवाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये का आर्थिक मदद देते हुए इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता खाली कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed