{"_id":"697645e5d0ac763489049c82f365318a","slug":"villegers-beat-to-lady-teacher-and-her-friend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से मिलने आए रोजगार सेवक को ग्रामीणों ने पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से मिलने आए रोजगार सेवक को ग्रामीणों ने पीटा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका से मिलने आए रोजगार सेवक की पिटाई कर गांव वालों ने उसे कैंपियरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। थाने पहुंचने के बाद ग्रामीणों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर दी है। मामला उलटा होते देख गांव के लोग बैकफुट पर आ गए। समझौता करने के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका के पति विदेश रहते हैं। पड़ोसी गांव के रोजगार सेवक का महिला के घर आना जाना था। शनिवार की शाम सात बजे रोजगार सेवक शिक्षिका के कमरे में बैठा था। जानकारी होने पर शिक्षिका के देवर ने इसे लेकर आपत्ति जताई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शिक्षिका ने रोजगार सेवक के साथ मिलकर उसे पीट दिया। घटना की जानकारी पाकर जुटे गांव के लोगों ने रोजगार सेवक और शिक्षिका की पिटाई कर दी। देर शाम गांव वाले दोनों को थाने पहुंच गए।
शिक्षिका ने देवर के साथ ही गांव के लोगों पर मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। मामला उलटा होते देख सभी बैकफुट पर आ गए और कार्रवाई से इन्कार करते हुए समझौता कर लिया गया।