फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of Saurabh murder case viral on social media

पैर छूने के बाद सौरभ को मारी थी ताबड़तोड़ गोली 

Sat, 11 Feb 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 11 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Video of Saurabh murder case viral on social media
वीडियो में कैद गोली मारते हुए तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
छात्रनेता सौरभ पांडेय के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाव बढ़ने लगा है। शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उधर, डीजीपी भी अधिकारियों से मामले की पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं तो वहीं पुलिस अभी खाली हाथ है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दो टीमें जनपद के बाहर भी रवाना कर दी गई हैं। पुलिस अफसरों की माने तो पुलिस कातिलों के बेहद करीब पहुंच चुकी है और उन्हें गिरफ्तार कर जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सौरभ के हत्या का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवक सौरभ के पास पहुंचे, जिसमें से एक ने हाथ मिलाया और दूसरे ने पैर छुआ। पैर छूते ही युवक ने तमंचा निकालकर सीने पर गोली मार दी और भागने लगा। फिर बगल में खड़े युवक ने ताबड़तोड़ कई गोलियां सौरभ को मारने के बाद भाग निकला। बाइक से आए चार युवकों के आने का वीडियो पहले ही वायरल हो चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की रात जल निगम कर्मचारी के बेटा सौरभ पांडेय की एसएसपी आवास के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारे सौरभ के ही दोस्त थे। एक आरोपी तो सौरभ के साथ ही लूट और हत्या की कोशिश के मामले में जेल भी जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed