{"_id":"591621a84f1c1b1d68852825","slug":"two-young-boy-ded-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरीगंज क्षेत्र के ढेबरा पुलिया के पास दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही युवक हिमाचल प्रदेश में कमाते थे। दो दिन पहले ही गांव की शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे।
हरनही प्रतिनिधि के मुताबिक कैथवलिया गांव के रामानंद निषाद का बेटा धर्मेंद्र निषाद (32) और गांव के ही अर्जुन निषाद का गिरीश निषाद (25) साथ ही हिमाचल प्रदेश में रहकर कमाते थे। गांव के ही एक शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। गुरुवार शाम बाइक से ही दोनों सिकरीगंज इलाके में बारात में गए थे। वहां से भोजन करने के बाद रात 11 बजे लौट रहे थे। इसी बीच गांव के ही पिंटू शुक्ला भी पीछे बाइक से आ रहे थे। ढेबरा पुलिया के पास पीछे से पिंटू शुक्ला की बाइक धर्मेंद्र की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही धर्मेंद्र और गिरीश की मौत हो गई। पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर का इकलौता चिराग था धर्मेंद्र
धर्मेंद्र मां-बाप का इकलौता बेटा था। मौत की खबर घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गिरीश दो भाईयों में छोटा था। दोनों की शादी हो चुकी है और बच्चेे भी हैं।
विज्ञापन