{"_id":"574076114f1c1b0014ac76fa","slug":"two-students-of-intermediate-are-arrest-for-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लूट करने वाले इंटर के दो छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में लूट करने वाले इंटर के दो छात्र गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 21 May 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट पुलिस ने लूट करने वाले इंटर के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। ये मौज मस्ती के लिए शाम को शहर में बाइक से निकलते थे और रास्ते में अकेली मिलने वाली महिलाओं को शिकार बनाते थे। पकड़े गए एक छात्र के पिता एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) और दूसरे के उत्तर प्रदेश पुलिस में दीवान हैं। आरोपियों से पूछताछ में लूट की कई घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है।
सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि शनिवार को छात्रसंघ चौराहे पर बाइक चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा गया। पकड़े गए छात्रों में एक गोरखनाथ के हुमायूंपुर और दूसरा कोतवाली के जगरनाथपुर का रहने वाला है। हुमायूंपुर में रहने वाले छात्र के पिता एमआर है, जबकि जगरनाथपुर निवासी छात्र के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में दीवान है। उनकी पोस्टिंग इस समय महराजगंज में है।
उन्होंने बताया कि कैंट पुलिस ने बताया कि दोनों छात्र सुबह और शाम बाइक से निकलते थे और रास्ते में अकेली दिखने वाली महिला का पर्स और चेन लूट लेते थे। मासूम दिखने वाले किशोर पर किसी को संदेह नहीं होता था। पूछताछ में इन्होंने लूट और चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। दोपहर में बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से बाल सुधार गृह भेजा दिया गया।
विज्ञापन
छह महीने पहले जीआरपी ने पकड़ा था
जीआरपी थाना गोरखपुर के प्रभारी ने छह महीने पहले चोरी के मामले में दीवान के बेटे को पकड़ा था। लेकिन उसकी मासूमियत और पिता के विभाग में तैनात होने के कारण दरोगा ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
इन घटनाओं का हुआ पर्दाफाश

- 13 मई : आईजी तिराहे के पास रात में बसपा नेता के बेटे से मोबाइल और नकदी की लूट
- 11 मई : स्टेशन रोड पर रेलवे आरक्षण केंद्र के पास एक व्यक्ति से मोबाइल लूट
- 30 अप्रैल : बेतियाहाता पेट्रोल पंप के पास रिक्शे से जा रही महिला से पर्स लूटे
- 24 अप्रैल : डीएम आवास के पास शिक्षिका की चेन लूटी, गिरने से हुई घायल