फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two robbers arrest

दो लुटेरे गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Wed, 13 Apr 2016 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 13 Apr 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
two robbers arrest
सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट में शामिल अपराधी। - फोटो : amar ujala
पीपीगंज में जेवरात खरीदने के बहाने सराफा कारोबारी को बुलाकर उसके कर्मचारी की हत्या और लूट के मामले का बुधवार को पर्दाफाश हो गया। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है, साथ ही लूटे गए आभूषण और बाइक को भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एसएसपी अनंत देव ने बताया कि 2 अप्रैल को सराफा कारोबारी तेज प्रताप वर्मा को फोन पर जेवरात लेकर बुलाया गया था। फोन करने वाले ने सराफा कारोबारियों की हड़ताल से बहन की शादी न हो पाने का हवाला दिया था। तेज प्रताप उसकी बातों पर यकीन कर अपने कर्मचारी के साथ बाइक से आभूषण दिखाने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने बाइक रोक ली और सराफा कारोबारी पर गोली चला दी, लेकिन गोली कर्मचारी को लग गई थी। घटना की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि अकटहवा पुल के पास दो बदमाश किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। हरकत में आई टीम मौके पर जा पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान कोईल यादव और उसके चचेरे भाई मनीष यादव निवासी तुर्कवलिया पीपीगंज के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि अभी पहलवान उर्फ  सिकंदर व सुनील निषाद फरार चल रहे हैं, पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

बहन को भी बनाया गया आरोपी

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद कोईल यादव अपने साथियों के साथ डोहरिया स्थित अपने बहन के घर चला गया था। जहां वह रात भर रुका और लूट का सामान वहीं रख दिया। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों का सहयोग करने व लूट का माल रखने के मामले में बहन को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस को लंबे समय से थी तलाश 

कोईल यादव 2013 में गोली मारने के मामले में आरोपी था। फरारी के दौरान उसने अपने मामा के घर में शरण ली थी और मामा की भतीजी को ही अगवाकर भाग निकला था। वहीं आजमगढ़ के पास सराय मिल के पास एक मुठभेड़ में कोईल यादव जान बचाकर भाग निकला था। तब से ही पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed