फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two parties fight in goplapur, five injured

गोपालपुर में भिड़े दो पक्ष, पांच का सिर फटा

Sun, 28 Feb 2016 01:13 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
two parties fight in goplapur, five injured
गोपलापुर में शनिवार की रात पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पांच लोगों का सिर फट गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे की कार का शीशा तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आईं घर की महिलाएं घायल हो गईं। दोनों पक्ष के लोगों ने कैंट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोपलापुर के रहने वाले अविनाश यादव शनिवार की रात नौ बजे कार से छोटे भाई गोलू को लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि घर के पास ही पड़ोसी चंदन यादव, सोनू यादव और खजनी के रहने वाले विवेक ने कार रोककर उनकी पिटाई शुरू कर दी और कार का शीशा तोड़कर भागने लगे। दोनों भाईयों ने दौड़ाकर हमलावरों को पकड़ लिया जिसके बाद सड़क पर इनके बीच मारपीट शुरू हो गई। हंगामा सुनकर पहुंचे दोनों परिवार के लोग भी भिड़ गए जिसमें पांच लोगों का सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंची परिवार महिलाएं भी घायल हो गईं।
विज्ञापन


सड़क पर मारपीट के कारण मोहल्ले में आधे घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। राहगीरों के सूचना पर सिपाहियों के साथ पहुंचे पैड़लेगंज चौकी प्रभारी ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट और कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed