{"_id":"572dfa674f1c1b01045cce7f","slug":"two-men-run-away-taking-28-thousands-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में युवक को झांसा देकर 28 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में युवक को झांसा देकर 28 हजार रुपये उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 07 May 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसम्ही में शनिवार दोपहर पीएनबी में रुपये जमा करने गए युवक को झांसा देकर जालसाज 28 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार खोराबार के वन टांगिया नर्सरी खाले टोले के रहने वाले सिकंदर मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर 12:30 बजे वह कुसम्ही बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रुपये जमा करने गए थे। 28 हजार रुपये जमा करने के लिए सिकंदर ने बैंक में खड़े दो युवकों से फॉर्म भरने के लिए मदद मांगी।
नोटों की संख्या की जानकारी लेने के बाद जालसाजों ने उन्हें मिलाने के लिए रुपये ले लिए और गलत जानकारी भरे जाने की बात कहकर फॉर्म फाड़ दिया तथा सिकंदर को दूसरा फार्म लाने के लिए भेजा। उसके जाते ही जालसाज रुपये लेकर फरार हो गए। फॉर्म लेकर आने पर उसने दोनों युवकों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन
घटना की सूचना उसने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बैंक में निर्माण काम होने के कारण सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। एसओ खोराबार राम आशीष यादव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।