{"_id":"57b72a5a4f1c1b705e6ec70e","slug":"two-men-of-deoria-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर टैंकर से कुचलकर देवरिया के दो युवकों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरलेन पर टैंकर से कुचलकर देवरिया के दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 19 Aug 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन पर खोराबार में शुक्रवार सुबह टैंकर से कुचलकर स्कूटर सवार दो युवकों की मौत हो गई। देवरिया के रहने वाले दोनों युवक शहर आ रहे थे। हादसे के बाद टैंकर लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के घर वालों को घटना की जानकारी दी तो उनके घरों में कोहराम मच गया।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार, देवरिया के खुखुंदू गांव का रहने वाला रोशन गोरखपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था। शुक्रवार की सुबह वह शहर जा रहा था। रास्ते में उसे खुखुंदू का ही रहने वाला राकेश यादव (22) मिल गया। वह लखनऊ में रहकर पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करता था और 10 दिन पहले ही घर आया था। उसके पिता व्यास यादव चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। शहर में रहने वाले पिता के दोस्त से मिलने के लिए वह रोशन के साथ स्कूटर पर सवार हो गया। सुबह 10 बजे के करीब दोनों खोराबार में फोरलेन बाईपास पर जंगल चंवरी, लोनिया टोला के पास पहुंचे थे।
इसी बीच पीछे आए तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। उन्हें रौंदते हुए टैंकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पीएचसी खोराबार ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले कागजात और मोबाइल से पहचान कर पुलिस ने दोनों युवकों के घरवालों को सूचना दी। जानकारी के बाद दोनों के घर में कोहराम मच गया।