फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two injured in a road accident

कार पलटने से उप निबंधक और चालक घायल

Tue, 09 May 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 09 May 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two injured in a road accident
हादसे के बाद पलटी कार। - फोटो : Amar Ujala
गोला तहसील के उप निबंधक अवधेश मिश्रा की कार सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अवधेश और उनके चालक घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गोला थाना क्षेत्र के नेवास गांव के पास हुई थी।
विज्ञापन


उप निबंधक अवधेश मिश्रा अपनी कार से माल्हनार से गोला तहसील दफ्तर जा रहे थे। वह गोपालपुर मार्ग पर नेवास गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कार चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। राहगीरों ने किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी गोला में भर्ती कराया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत डॉक्टर खतरे से बाहर बता रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रैक्टर पलटने से युवक घायल
पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी टोला बंगला में सोमवार को खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे विजय बहादुर चौहान ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed