{"_id":"575c66c04f1c1b853a9c53f1","slug":"two-friends-sink-in-rapti-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय राप्ती में डूबे साथी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाते समय राप्ती में डूबे साथी, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
नहाते समय नदी में डूबे साथियों को ढूंढती एनडीआरएफ की टीम।
- फोटो : satish pandey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां के बरहुआ में शनिवार की सुबह राप्ती नदी में नहाने गए दो साथी डूब गए। चार घंटे की तलाश के बाद एनडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया। दूसरे की तलाश चल रही है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया। गांव के लोग देर शाम तक नदी के तट पर जमे रहे।
पिपरौली, खजनी प्रतिनिधि के अनुसार बेलीपार, छपिया के रहने वाले सुरेंद्र यादव का बेटा संदीप (15), सुबाष यादव का बेटा प्रियांशु (14) शनिवार की सुबह साइकिल से बरहुआ के पास राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूब गए। सुबह 10 बजे नदी किनारे गए एक व्यक्ति ने साइकिल, दो जोड़ी कपड़ा और एक मोबाइल पड़ा देखा। अनहोनी की आशंका में उसने मोबाइल से अंतिम बार डायल हुए नंबर पर बात की। फोन मंझरिया गांव के अनिल यादव ने उठाया।
उन्होंने बताया कि मोबाइल उनके भांजे संदीप का है। राहगीर के मोबाइल, कपड़ा और साइकिल लावारिस हाल में नदी किनारे पड़े होने की सूचना देने पर उन्होंने बहनोई सुरेंद्र को बताया। नदी किनारे पहुंचे गांव के लोगों ने दोनों किशोर की तलाश शुरू कर दी लेकिन कुछ पता नहीं चला। गोताखोर बुलाए जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे एसडीएम सहजनवां ने कैंपियरगंज से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। चार घंटे की तलाश के बाद दोपहर तीन बजे संदीप का शव मिला। देर शाम तक प्रियांशु के शव की तलाश चलती रही। प्रियांशु दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
हाईस्कूल और कक्षा नौ के थे छात्र
तीन भाइयों में सबसे छोटा संदीप हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार की सुबह ननिहाल जा रहे बड़े भाई संजू ने संदीप से राप्ती नदी तक साइकिल से छोड़ने के लिए कहा था। नदी किनारे आने के बाद नाव से उस पार स्थित मंझरिया गांव चला गया। लौटते समय रास्ते में प्रियांशु मिल गया। दोनों शहर घूमने चले आए। लौटते समय नहाने के लिए नदी किनारे चले गए।