फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two cought with fake note of 2000 rupee

दो हजार के नकली नोट के साथ पकड़ा

Mon, 05 Dec 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Dec 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two cought with fake note of 2000 rupee
दो हजार के नकली नोट के साथ पकड़ा गया रमजान। - फोटो : Rajesh Kumar
कैंपियरगंज में बिजली के उपकरण की दुकान पर दो हजार का नकली नोट चलाने की कोशिश में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बयान के बाद एक और शख्स को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक घटना सदाशिव मंदिर कटरा क्षेत्र की है। रविवार रात विष्णुदत्त की बिजली के उपकरण की दुकान पर पहुंचे युवक ने दो सौ रुपये का सामान खरीदा। भुगतान के लिए दो हजार रुपये का नोट दिया। नोट थामते ही दुकानदार ने नकली होने का संदेह जताया तो युवक भागने लगा। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस सूचना पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर रामनरेश भारती ने बताया कि नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया युवक इसी कस्बे का रहने वाला रमजान है। उसने कैंपियरगंज के ही सलमान से नोट मिलने की जानकारी दी, जिसके बाद सलमान को भी हिरासत में ले लिया है। दोनों युवक कस्बे के एक बड़े बागीचे में श्रमिक की तरह काम करते हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक नोट पर आरबीआई लिखा नजर नहीं आया, जबकि दो हजार के मान्य नोट के मुकाबले इसका कागज ज्यादा मोटा है। सोमवार को बैंकर्स की मदद से और जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नकली नोट मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की है। नकली नोट के स्रोत तक पहुंचने की कोशिश होगी। ताकि स्पष्ट हो सके कि इतनी जल्दी नोट की डुप्लीकेसी कैसे शुरू हुई और कहां ये तैयार हो रहे हैं। 
-मोहित अग्रवाल, आईजी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed