{"_id":"ff0dce97a0bb5abb1d07009dfeee688d","slug":"threat-to-docter-to-blast-by-bomb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार में तैनात डॉ. उमेश कुमार के मोबाइल फोन पर शनिवार की रात एक अंजान व्यक्ति ने कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी दी। यही नहीं, फोन करने वाले ने एक सप्ताह के अंदर गोरखपुर में भी जगह-जगह ब्लास्ट करने की धमकी दी। डॉक्टर की तहरीर पर खोराबार पुलिस मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार में डॉ. उमेश कुमार नेत्र परीक्षक हैं। शनिवार की रात 11:39 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। डॉ. उमेश ने जैसे ही कॉल रिसीव की, फोन करने वाले ने धमकी देनी शुरू कर दी। बकौल डॉ. उमेश, फोन करने वाले ने 24 जनवरी से एक सप्ताह के अंदर उन्हें बम से उड़ाने के साथ-साथ गोरखपुर में जगह-जगह ब्लास्ट करने की धमकी दी। फोन करने वाले ने उन्हें धमकी को मजाक में न लेने को भी कहा। इसके तत्काल बाद डॉ. उमेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी।
खोराबार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर उमेश से पूरी जानकारी ली। जिस नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया था, उसे सर्विलांस पर लगा दिया गया है। इस संबंध में एसओ खोराबार राम आशीष यादव ने बताया कि डॉ. उमेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नंबर की पड़ताल कराई जा रही है। धमकी देने वाले को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।