फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theft of millions in three houses , including property dealer

प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन घरों में लाखों की चोरी

Wed, 11 Nov 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन घरों में ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और रुपये चोरी कर लिए। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दे दी। खोराबार क्षेत्र में हुई दो जगह चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शाहपुर के चरगांवा शेट्टी फ्लोर मिल के पास प्रॉपर्टी डीलर लाल बहादुर यादव का मकान है। छत पर सीढ़ी में दरवाजा नहीं लगा है। सोमवार की रात चोर सीढ़ी के रास्ते घुसे और अलमारी से 50 हजार रुपये और चार लाख के जेवरात उठा ले गए। सुबह लाल बहादुर ने पुलिस को सूचना दी।

खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार शिवाजी नगर में घनश्याम सिंह का मकान है। वह आगरा में भूमि संरक्षण विभाग में कार्यरत हैं। उनके मकान में बस्ती के हरैया निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और संतकबीरनगर घनघटा निवासी बृज मोहन सिंह किराए पर रहते हैं। धर्मेंद्र सहायक सांख्यिकी अधिकारी हैं तथा बृज मोहन यूनियन बैंक में सहायक मैनेजर हैं। दोनों परिवार के साथ आठ नवंबर को गांव गए थे। सोमवार की सुबह धर्मेंद्र के रिश्तेदार ने सूचना दी कि उनके मकान में चोरी हो गई है। इसके बाद धर्मेंद्र और बृज मोहन घर पहुंचे। धर्मेेंद्र के कमरे से दस हजार रुपये तथा जेवरात और बृज मोहन के यहां से 15 हजार रुपये और जेवरात चोरी गए। दोनों की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed