{"_id":"57c835334f1c1b7f042cb1a1","slug":"the-young-man-robbed-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमला, बाइक-रकम और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर हमला, बाइक-रकम और मोबाइल लूटा
gorakhpur
Updated Thu, 01 Sep 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
सोनौली हाईवे पर बुधवार की रात बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर बाइक, रकम और मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद पैदल घर पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीपीगंज पुलिस छानबीन कर रही है।
पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार कैंपियरगंज के इंदरपुर का रहने वाले सुनील कुमार (28) बुधवार की रात करीब दो बजे बाइक से गांव जा रहे थे। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर जरहद गांव के पास वह पहुंचे ही थे कि तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दो बदमाशों ने सुनील पर हमला कर दिया।
तमंचे के बट से सिर पर वार करने के बाद बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर बाइक की चाभी छीन ली। बदमाश सुनील की जेब में रखे चार हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लेकर कैंपियरगंज की तरफ फरार हो गए। राहगीरों की मदद से घर पहुंचे सुनील ने परिवार के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेरेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी।