{"_id":"59074f304f1c1bcf3a44237d","slug":"suicide-in-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत से दुखी युवक ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की मौत से दुखी युवक ने जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसहापार ग्राम में पत्नी ममता की खुदकुशी से आहत पति शत्रुघ्न ने भी फंदे से लटकर जान दे दी। गांव वालों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बांसगांव क्षेत्र के ग्राम मसहापार निवासी 21 वर्षीय शत्रुघ्न रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश में चला गया था। पत्नी ममता उस पर घर लौटने का दबाव बना रही थी, लेकिन वह मान नहीं रहा था। इसी बीच 17 मार्च को ममता ने घर में खुदकुशी कर ली। पत्नी की मौत की खबर पाकर शत्रुघ्न घर लौटा। वह काफी दुखी था। घर वालों के साथ-साथ गांव वालों ने भी उसे समझाया, लेकिन उसका दुख कम नहीं हुआ। इसी बीच रविवार की रात वह शौच के लिए खेत में गया और वहां पेड़ पर फांसी लगा ली। उसके काफी देर तक न लौटने पर परेशान घर वाले जब उसकी तलाश में निकले तो उसका शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलते ही बांसगांव के सीओ अशोक कुमार पांडेय, कार्यवाहक थाना प्रभारी राम विलास यादव, एसआई सरफराज अहमद तथा फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।