{"_id":"596a79c19366167dc4836af1e25abc86","slug":"sub-postmasters-land-sell-fraud-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक पोस्टमास्टर की पत्नी बन बेच दी जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहायक पोस्टमास्टर की पत्नी बन बेच दी जमीन
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। फर्जी तरीके से रिटायर्ड सहायक पोस्टमास्टर की पत्नी बनकर एक महिला ने उनकी छह एकड़ जमीन बेच दी। जानकारी होने पर पीड़ित ने जब तहरीर दी, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में कोर्ट के निर्देश पर रविवार को कैंट पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया।
तिवारीपुर, निजामपुर के रहने वाले रिटायर्ड सहायक पोस्टमास्टर काजी अशफाक की पत्नी रेहाना की 1995 में मौत हो गई थी। वर्ष 1972 में गुलरिहा के तरकुलहा गांव में उन्होंने करीब 6 एकड़ जमीन पत्नी के नाम से रजिस्ट्री कराई थी। आरोप है कि राजघाट के रहमतनगर में रहने वाले मोहम्मद असरफ की पत्नी रेहाना ने नाम का फायदा उठाते हुए 26 अक्टूबर 2013 को जमीन बेच दी। पत्नी की मौत के 18 साल बाद उसे जिंदा बताकर जमीन बेचने की जानकारी होने पर उन्होंने मामले की जानकारी तिवारीपुर और कैंट थाने में दी लेकिन एसओ ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के निर्देश पर रविवार को कैंट पुलिस ने रेहाना के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी का केस दर्ज किया। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।