{"_id":"59147cb74f1c1b2d3f851ae8","slug":"stolen-of-4-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी के लिपिक के घर चार लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमएमएमयूटी के लिपिक के घर चार लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खोराबार क्षेत्र के रामनगर करजहां में एमएमएमयूटी के लिपिक के मकान का ताला तोड़कर 65 हजार नकदी समेत चार लाख के जेवरात चोर चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने के बाद के पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक रामनगर करजहां के जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लिपिक हैं। वे विश्वविद्यालय के आवास में परिवार सहित रहते है। पैतृक आवास खोराबार के रामनगर करजहां में किसी के न रहने पर ताला ही लगा रहता है। बुधवार की रात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने समेट ले गए। बॉक्स में 65 हजार रुपये नकद, दो बहुओं के आलमारी में रखे दो सोने की चेन, झुमका सहित तीन लाख के जेवरात व कीमती सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह ताला टूटे होने की सूचना आसपास के लोगों ने जगन्नाथ को दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। ताला टूटा देख उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।