{"_id":"57af38914f1c1bc330ee4431","slug":"steeling-in-house-of-railway-cheif-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे चीफ इंजीनियर के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे चीफ इंजीनियर के घर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 13 Aug 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर क्षेत्र में रहने वाले रेलवे चीफ इंजीनियर के घर में शुक्रवार रात घुसे चोरों ने कई सामानों पर हाथ साफ कर लिया। पत्नी के साथ वह बेटे का एडमिशन कराने दिल्ली गए थे। सुबह घर का ताला टूटा देख रिश्तेदार ने सूचना पुलिस को दी। डॉग स्क्वॉड दस्ते के साथ पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
राप्तीनगर, रेल विहार फेज दो में रहने वाले सत्येंद्र नारायण राय पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में चीफ इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा राय पिपराइच में हेडमास्टर हैं। बेटे का एडमिशन कराने दोनों दिल्ली गए थे। घर की देखरेख का जिम्मा राप्तीनगर के रहने वाले रिश्तेदार डीके राय को दिया था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे डीके राय जब सत्येंद्र के घर पहुंचे तो सीढ़ी के बगल में लगी खिड़की टूटी मिली। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरे पड़े थे और आलमारी, बेड बॉक्स, सूटकेस में रखे जेवर, कपड़े और अन्य सामान गायब थे। घर के बाहर नशीला पदार्थ मिलने के कारण आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने नशीले पदार्थ का सेवन भी किया होगा।
डीके राय ने पुलिस के साथ ही सत्येंद्र को भी इसकी सूचना दी। घर में चोरी गए सामान की कीमत के बारे में डीके राय ने जानकारी न होने की बात एसओ को बताई। एसओ शाहपुर रामाज्ञा सिंह ने बताया मामले की छानबीन चल रही है। चीफ इंजीनियर के दिल्ली से आने के बाद चोरी गए सामान की जानकारी मिल पाएगी। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।