{"_id":"5810c8184f1c1bc877bc3cbf","slug":"steel-in-jwellary-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार चौराहे के राधेश्याम ज्वेलर्स का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माला साफ कर दिया। नकदी समेत चांदी, सोना समेट ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक राधेश्याम वर्मा की डांगीपार चौराहे पर राधेश्याम ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर गांव में ही स्थित अपने आवास पर चले गए। सुबह उन्हें शटर का ताला टूटे होने की जानकारी मिली तो वह दुकान पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर में रखा 14 हजार 800 रुपये नकद, ढाई किलो चांदी, पांच ग्राम सोना गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक के घर में चोरी
गगहा इलाके के पिछौरा में चोरों ने सैनिक के घर से दो लाख रुपये का माल उड़ा दिया। मंगलवार की रात चोरों ने पंजाब में तैनात सेना के जवान रमाशंकर के घर को निशाना बनाया। घर के भीतर घुसे चोरों ने संदूक, अटैची सहित कई सामान उठा ले गए। बुधवार की सुबह गांव के दिनेश गुप्ता के खेत में दो टूटी संदूक मिली। एक अटैची और संदूक गांव से दूर बाऊपार के पास सिवान में तालाब किनारे पड़ी थी। अटैची और संदूक देख कर लोगों ने शोर मचाया तो चोरी की जानकारी हुई। गांव के सुग्रीव मौर्य के घर में चोरों ने घुसने की कोशिश की थी। लेकिन परिवार के लोगों के जगने पर चोर फरार हो गए थे। सैनिक के घर वालों ने बताया कि करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
बैंक में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश
कैंपियरगंज कस्बे में तहसील गेट के पास स्थित एसबीआई की शाखा है। मंगलवार की रात खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर लाकर रूम में घुस गए। चोरों ने लाकर तोड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इससे गुस्साए चोरों ने बैंक में तोड़फोड़ की। सीसीटीवी कैमरे की केबल काट डाली। सीसीटीवी का मानीटर, एलार्म, कैशियर के दो मानीटर उठा ले गए। थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर बैंक में घुसे अज्ञात चोरों के खिलाफ बैंक कर्मी प्रदीप कुमार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन