फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP leader accused to bye land

सपा नेता पर जबरन जमीन बेचवाने का आरोप

Thu, 04 Feb 2016 01:37 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
SP leader accused to bye land
जमीन कम दाम पर नहीं बेचने पर युवक की बाइक कोतवाली पुलिस ने थाने में खड़ी करा ली। पीड़ित का आरोप है कि एक सपा नेता के इशारे पर पुलिस उस पर दबाव बना रही है। यही नहीं उससे जबरन अनुबंध प्रपत्र पर दस्तखत भी करा लिए गए हैं। अब बैनामा कराने के लिए पुलिस दबाव बना रही है।
विज्ञापन


महाराजगंज, पुरंदपुर के पइसिया ललाइन निवासी कमरुद्दीन खां की तिवारीपुर के बड़े काजीपुर में 625 स्क्वॉयर फिट जमीन है। वह अपने गांव के पास स्कूल बनवा रहे हैं, रुपयों की जरूरत पड़ने पर अपनी जमीन बेचना चाह रहे थे। इसी बीच सपा नेता और महानगर के पूर्व पदाधिकारी दो लाख रुपये में जमीन बेच देने का दबाव बनाने लगे। कमरुद्दीन का आरोप है कि दस दिन पूर्व उन्हें विजय चौराहे पर बुलाकर जबरन रजिस्ट्री ऑफिस लाया गया। यहां रुपये दिए बगैर जबरदस्ती विक्रय अनुबंध प्रपत्र पर दस्तखत और अंगूठा लगवा लिया गया, लेकिन समय बीतने के चलते रजिस्ट्री नहीं हो सकी। नमाज पढ़ने की बात कहकर किसी तरह कोतवाली पहुंचकर इसकी जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस ने मदद करने के बजाए उन्हें थाने में ही बैठा लिया। गजब तो तब हो गया जब कमरुद्दीन की बाइक पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। गाड़ी छोड़ने के एवज में पुलिस कमरुद्दीन पर सपा नेता को जमीन बेचने का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली विजय राज सिंह ने बताया गाड़ी लावारिस खड़ी थी जिसे थाने में दाखिल कर दिया गया है। पहले पक्ष का कहना है कि एक लाख रुपये लेकर कमरुद्दीन जमीन नहीं बेच रहे हैं। रुपये लौटा दें जमीन दे या नहीं। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed