{"_id":"56e3e14c4f1c1b9c4b8b4568","slug":"son-killed-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पत्नी से संबध के शक में बेटे ने की पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीः पत्नी से संबध के शक में बेटे ने की पिता की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sat, 12 Mar 2016 05:44 PM IST
सार
- ट्रान्सपोर्ट कारोबारी को बेटे ने मार डाला
- इकलौते बेटे ने की हत्या, बहू ने थाने पहुंच कर दी जानकारी।
विज्ञापन
कारोबारी की बहू ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तरप्रदेश गोरखपुर के बेलीपार के डंवरपार निवासी घनश्याम ओझा की उनके बेटे ने हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया।उनकी बहू ने सुबह थाने पहुंचकर हत्या की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने उनके बेटे को हिरासत में ले लिया और शव को बरामद करने के प्रयास में लग गई। घनश्याम ओझा ट्रांसपोर्ट के कारोबारी थे। टीपी नगर में उनका काम्प्लेक्स भी है।तीन साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।वह बैंकाक में रहते थे।बीस साल पहले आये और अपना कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन
बहू ने बताया कि बीते रविवार की रात में ससुर और पति साथ में टीवी देख रहे थे उसी दौरान पति ने उनकी हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगा दिये। आरोप यह भी है कि बहू से घनश्याम का सम्बन्ध था।जो बेटे को खटकता था। बाप बेटे में अक्सर झगड़ा होता था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।पिता की हत्या करने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी की बहू ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन