{"_id":"3f5a8f1d2aa6559ac874422ac0c89038","slug":"shopkeeper-shoot-due-to-property-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार की गोली मारकर हत्या
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा के डुमरी खुर्द में दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश दहशत फैलाने के लिए बम फेंकते हुए फुटहवां ईनार की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक खोखा मिला है।
चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार झंगहा के भैसही रामदत्त निवासी रफीक अहमद की चौरीचौरा मस्जिद के पास राज बैग हाउस के नाम से दुकान है। चौरीचौरा के डुमरी खुर्द निवासी गफ्फूर की बेटी जनमतुल से शादी होने के बाद रफीक ससुराल में ही रहने लगा था। सोमवार शाम दुकान बंद कर वह घर जा रहा था।
डुमरी खुर्द चौराहे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने रफीक के दाएं तरफ कान के नीचे पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवा में फायरिंग की और बम भी फेंके। इसके बाद फुटहवां ईनार की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रफीक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रफीक के ससुर गफ्फूर ने बताया कि गौरी बाजार क्षेत्र के गौरी बुजुर्ग में उनकी जमीन थी, जिसे उन्होंने रफीक के नाम कर दी थी। इसे लेकर उनके भतीजे नाराज चल रहे थे।
रफीक अहमद ने डुमरी खुर्द से बीडीसी पद पर चुनाव भी लड़ा था। लेकिन वह हार गया था। घरवालों के मुताबिक, चुनाव के समय किसी से रफीक अहमद का कोई विवाद नहीं हुआ था।
एसपी ग्रामीण्ा बृजेश्ा सिंह का कहना है कि प्रॉपर्टी को लेकर हत्या की वजह सामने आ रही है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।