फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sarraf millions stolen from the store

सर्राफ की दुकान से लाखों की चोरी

Fri, 15 Jan 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नौसड़ पुलिस चौकी के पास वाराणसी मार्ग पर बुधवार रात चोरों ने सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर दस लाख के जेवरात और बीस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह चाय वाले ने चोरी की जानकारी सर्राफ को दी। बेलीपार पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी ने दो दिन में घटना के खुलासे की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खूनीपुर निवासी वेद प्रकाश की नौसड़ पुलिस चौकी के पास प्रकाश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात चोरों ने चैनल का ताला सब्बल से तोड़कर लाकर में रखे 10 लाख के जेवरात सहित बीस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। आलमारी को चोरों ने दुकान के पीछे एक बाग में रखकर तोड़ा था कुछ सामान हार्बर्ट बंधे की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ पुलिस को मिला। चोरों ने दुकान के सामने एक चौकी खड़ी कर दी थी जिससे कुछ दिखाई न दे।
विज्ञापन

इसके साथ ही दुकान के बगल में लगे टेलीफोन टावर का बल्ब भी फोड़ दिया था। एसओ बेलीपार गौरव सिंह ने बताया कि सर्राफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खरीदी थी 15 किलो चांदी
वेद प्रकाश ने बताया कि खरमास खत्म होने के बाद लग्न को देखते हुए बृहस्पतिवार को 15 किलो चांदी खरीदी थी। इसे उन्होंने अलमारी में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed