{"_id":"5821efbf4f1c1bf77eb38c1e","slug":"ruckus-at-pipraich-railway-station-during-ticket-checknig","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपराइच रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिपराइच रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
पिपराइच रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग को लेकर हंगामा हुआ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को टिकट चेकिंग के दौरान बवाल हो गया। एक फौजी और जांच दल के बीच कहासुनी चंद मिनटों में हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि फौजी के समर्थन में लोगों ने मजिस्ट्रेट जांच दल के चालक को पीट दिया। उधर, फौजी ने जांच दल पर बदसलूकी व अपमान करने का आरोप लगाया है। दोनों के विवाद में पैसेंजर ट्रेन 10 मिनट देरी से चली।
पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पिपराइच रेलवे स्टेशन पर नरकटियागंज जा रही सवारी गाड़ी की चेकिंग करने मजिस्ट्रेट की टीम पहुंची थी। टीम ने इस दौरान एक लड़की से टिकट मांगा तो कहासुनी हो गई। साथ में यात्रा कर रहे फौजी और कुशीनगर, खड्डा के बसडीला के सुधीर दुबे टीम से भिड़ गए। थोड़ी ही देर में बात बहुत बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सचल दल से विवाद होता देख आरपीएफ जवान भी मौके पर पहुंच गए। फौजी की आरपीएफ वालों से भी विवाद हो गया। इस दौरान सचल दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई यात्री फौजी के पक्ष में आ गए और जांच दल के बस चालक दीपनरायन की पिटाई कर दी। घंटे भर बाद पहुंची पिपराइच पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।