फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RPF constable upload porn video on whatsapp

व्हाट्स एप ग्रुप पर पोर्न वीडियो से मचा हड़कंप

Mon, 01 Feb 2016 10:00 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
RPF constable upload porn video on whatsapp
व्हाट्स एप ग्रुप पर पोर्न वीडियो पोस्ट होने के बाद आरपीएफ में हड़कंप मच गया। सिपाहियों के कामकाज और ड्यूटी की निगरानी के लिए एक माह पहले ही ग्रुप बनाया गया था। घटना की जानकारी के बाद आनन-फानन में ग्रुप को डिलीट कर दिया गया। हालांकि जिम्मेदार ऐसी किसी घटना से ही इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


रेलमंत्री की पहल के बाद आरपीएफ की सूचना प्रणाली तेज करने के लिए सभी पोस्ट प्रभारी और अधिकारियों का ट्विटर पर अकाउंट खोलने के साथ ही व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया था। एक माह पहले गोरखपुर पोस्ट पर तैनात आरपीएफ के सिपाही, दरोगाओं का ग्रुप बना था। शनिवार की रात ग्रुप से जुडे़ एक सिपाही ने इसपर पोर्न वीडियो अपलोड कर दिया। सुबह मामले की जानकारी होने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ग्रुप से जुड़ी महिला सिपाहियों के आपत्ति जताने पर मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास शुरू हो गया। आनन-फानन में ग्रुप को डिलीट तो कर दिया गया, लेकिन आरपीएफ के डीजी आरआर वर्मा का गोरखपुर में कार्यक्रम होने से अफसरों के साथ ही पोस्ट पर तैनात आरपीएफ सिपाही और दरोगा इसे लेकर परेशान हैं। जिम्मेदार घटना को अफवाह बताने में लगे हैं। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी केएन तिवारी ने ऐसा किसी वाकये से ही इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्स एप ग्रुप पर वीडियो पोस्ट करने वाले सिपाही पर विभागीय कार्रवाई होगी। उसने गलती से वीडियो ग्रुप में पोस्ट होने की बात कहीं है। जिस ग्रुप पर वीडियो अपलोड हुआ है वह पोस्ट पर तैनात दरोगा और सिपाही का पर्सनल था।
- अनिरुद्ध चौधरी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed