फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rocka gang was robbed medicine bussinessman

रॉका गैंग ने की थी दवा कारोबारी से लूट

Thu, 28 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 28 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
rocka gang was robbed medicine bussinessman
चोर
कैंट इलाके में दवा व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर झोंक कर साढ़े तीन लाख की लूट और दवा व्यापारी मनीष केडिया को गोली मारने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बुधवार को एसएसपी ने बताया कि इन घटनाओं में रॉका गैंग शामिल है। गैंग में 9 सदस्य हैं इनमें से 7 को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी अनंत देव ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने गैंग सरगना रॉका के साथ सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गैंग ने शहर की दो वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात गिरोह के चार बदमाश दाल कारोबारी को लूटने के इरादे से निकले थे। वाहन चेकिंग के दौरान बेतियाहाता चौराहे से पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने 22 मार्च को दवा व्यवसायी मनीष केडिया को उनके बेतियाहाता स्थित घर के पास गोली मारने की घटना को स्वीकार कर लिया है। चार मार्च को बेतियाहाता मजार गली में दवा व्यवसायी से लूट के बाबत पकड़े गए बदमाश विनय यादव ने पुलिस को अन्य बदमाशों की जानकारी दी थी। पुलिस को उसने विक्की उर्फ  डेविड और उसके कुछ साथियों का नाम बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद क्राइम ब्रांच ने डेविड की तलाश में कुछ स्थानों पर दबिश दी जिसमें उनके गैंग का सरगना रॉक और उसके दो साथी सतीश और चंदन पुलिस के हाथ लग गए। राका ने घटना को कबूल करते हुए दो अन्य लोगों का नाम बताया। अब पुलिस डेविड और संतोष की तलाश कर रही है। एसएसपी ने बताया कि डीआईजी शिव प्रसाद सिंह ने पुलिस टीम को 12 हजार का इनाम दिया है।


मनीष केडिया नहीं दाल व्यापारी था टारगेट 
पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि मनीष केडिया उनके निशाने पर नहीं था। वह दाल व्यापारी को लूटने के लिए गए थे। लेकिन उस दौरान मनीष आ गए और उनसे लूट का प्रयास किया गया। रुपये न होने पर उन्हें गोली मार दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed