फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbery of 68 thousands with cashier in wine shop

खोराबार में मुनीम से 68 हजार रुपये लूटे

Mon, 18 Jan 2016 08:55 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
रामनगर कड़जहां में सोमवार सुबह देसी शराब की दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने मुनीम पर तमंचा सटाकर 68 हजार रुपये लूट लिए और मोतीराम अड्डे की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार चौरीचौरा के रहने वाले अविजित जायसवाल की रामनगर कड़जहां में देसी शराब की दुकान का ठेका है।

बहरामपुर गांव का रहने वाला मनोज पासवान उनकी दुकान पर मुनीम का काम करता है। सोमवार सुबह 11 बजे हेलमेट लगाकर पहुंचे दो युवकों में से एक काउंटर पर खड़ा होकर शराब की शीशी मांगने लगा। इसी बीच दुकान के अंदर दाखिल हुए दूसरे बदमाश ने मनोज पर तमंचा सटाकर काउंटर में रखे 68 हजार रुपये निकाल लिए और उसे दुकान के अंदर ही बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन


शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। अविजित की तहरीर पर लूट का केस दर्ज कर खोराबार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed