फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbery in mechanic

मैकेनिक की पिटाई कर 11 हजार रुपये लूटे

Thu, 23 Jun 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
robbery in mechanic
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
गगहा के पांडेयपार में बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने मैकेनिक की पिटाई करके जेब में रखे 11500 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल फरार हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन



कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार तिघरा गांव का राजेश कुमार बाइक मैकेनिक है। क्षेत्र के बिस्मिल स्कूल के पास उनकी दुकान है। राजेश बाइक खरीदने और बेचने का काम भी करता है। बृहस्पतिवार को उसने एक बाइक देवरिया के सराव निवासी पिंटू गुप्ता को 11500 रुपये में बेची थी। रात आठ बजे दुकान बंद कर वह घर लौट रहा था। पांडेयपार बाजार के पास एक दीवार पर बैठे चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तमंचे की बट से मुंह पर हमला कर दिया। राजेश के बेहोश होने पर जेब में रखे 11500 रुपये लेकर फरार हो गए। होश में आने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसओ गगहा अखिलेश सिंह ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान राजेश का कुछ लोगों से विवाद होने की जानकारी मिली है, छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed