फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robbery in harpur budhat

घरवालों को बंधक बनाकर लूटपाट

Thu, 29 Dec 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 29 Dec 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Robbery in harpur budhat
क्राइम
हरपुर बुदहट इलाके में मंगलवार की देर रात तमंचे के बल पर किसान केसरी सिंह के घरवालों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की। चार की संख्या में आए बदमाश नकदी समेत दो लाख का गहना लूट ले गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


गुलटहीं गांव के रहने वाले केसरी सिंह गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते हैं। बेटा गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में केसरी के अलावा पत्नी, बहू, बेटी मौजूद थे। मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। दो बदमाश बाहर खड़े थे और दो बरामदे में सो रहे केसरी के पास पहुंच कर कटसहरा जाने का रास्ता पूछने लगेे। हड़बड़ाकर उठे केसरी कुछ समझ पाते तबतक बदमाशों ने तमंचा सटाकर दरवाजा खुलवाने को बोेले।
विज्ञापन


केसरी ने दरवाजा खटखाया तो पत्नी बिंदू ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बदमाश घर में दाखिल हो गए और तमंचे के बल पर जेवरात समेत नकदी लूट लिए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस को सूचना ने देने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। डरे सहमें केसरी ने बुधवार की सुबह थाने पर सूचना दी। एसओ बृजेश यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed