फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robbers cought when he run away taking purse of a woman

पर्स लूट कर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

Thu, 24 Nov 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 24 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Robbers cought when he run away taking purse of a woman
गिरफ्तार - फोटो : file photo
बुधवार को तिवारीपुर पुलिस को डायल-100 सेवा और पब्लिक की मदद से बड़ी कामयाबी मिली। महिला से पर्स लूट के बाद ही मिली सूचना पर सक्रिय पुलिस ने लुटेरे को दबोच लिया। उसके पास से लूटा गया पर्स भी बरामद हो गया। पर्स में चार हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। वहीं पकड़े गए लुटेरे ने शाहपुर में हुई चेन स्नेचिंग की घटना में भी शामिल होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


तिवारीपुर के सिधारीपुर निवासी संतोष जायसवाल की पत्नी विजेता जायसवाल सिधारीपुर में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बुधवार शाम वह पैदल ही घर से दुकान जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार उचक्के ने झपट्टा मारकर विजेता का पर्स छीन लिया। इस छीनाझपटी में वह घायल भी हो गईं। घटना के बाद जुटे लोगों ने डायल 100 पर सूचना दी और घायल विजेता का उपचार कराया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। सूरजकुंड ओवरब्रिज की तरफ भागते हुए बदमाश ने एक और महिला से पर्स लूटने की कोशिश की, तभी बाइक से वह गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक की पहचान एल्युमीनियम फैक्ट्री निवासी अविनाश जायसवाल के रूप में हुई। एसओ तिवारीपुर मनोज कुमार पाठक ने बताया कि अविनाश ने शाहपुर में हुई लूट की एक घटना में भी शामिल होना स्वीकार किया है। पूछताछ की जा रही है कुछ और घटनाओं का पर्दाफाश हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर जोन की तारीफ

डायल 100 की शुरुआत होने के बाद बुधवार को प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर समीक्षा की। इस दौरान लखनऊ से लिए जा रहे फीडबैक के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसमें गोरखपुर जोन की तारीफ हुई है। यहां पर सूचनाओं के बाद तय समय पर पुलिस के पहुंचने को लोगों ने सराहा है। आईजी ने बताया कि घटना के बाद सूचना पर गाड़ी के पहुंचने का फीडबैक लखनऊ से लिया गया है, जिसमें लोगों का फीडबैक अच्छा रहा है। इसके अलावा तकनीकी दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली गई। धीरे धीरे कर सभी तकनीकी दिक्कतें दूर भी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि शाहपुर की जिस घटना में गाड़ी के लेट पहुंचने की बात कहीं गई, वहां गाड़ी समय से पहुंची थी। लोकेशन गलत बताए जाने की वजह से पुलिस दूसरी जगह पहुंच गई थी, फिर दोबारा महिला से बात हुई तो गाड़ी सही जगह पहुंची। इसमें देरी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed