फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robber robbed bussinessman's wife nacles in shahpur

शाहपुर में बदमाशों ने लूटी व्यापारी की पत्नी की चेन

Mon, 11 Apr 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 11 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
robber robbed bussinessman's wife nacles in shahpur
लूटी
शाहपुर क्षेत्र में रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी की चेन लूट ली। वारदात के समय वह रिश्तेदार के यहां से घर लौट रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि बदमाश घर के पास से ही उनका पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन


महाराजगंज, श्यामदेउरवां के रहने वाले व्यापारी मोनू पांडेय का करीमनगर में मकान है। रविवार की सुबह पत्नी सोनू के साथ वह शाहपुर के राजीवनगर में रहने वाली बुआ के घर गए थे। पत्नी को बुआ के घर छोड़कर वह दुकान चले गए। रात आठ बजे लौटे तो पत्नी के साथ घर जाने के लिए निकले।
विज्ञापन


गली के मोड़ पर खड़े बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। 200 मीटर आगे जाने पर ओवरटेक करने के साथ ही सोनू के गले से उन्होंने चेन छीन ली। वारदात के बाद बदमाश मेडिकल कॉलेज की तरफ फरार हो गए। व्यापारी के शोर मचाने पर राहगीरों ने पीछा भी किया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed