फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rape with minorities

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 02 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 02 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
rape with minorities
प्रतीकात्मक तस्वीर
किशारी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक के साथ ही परिवार के लोग धमकी देने लगे। शुक्रवार को जान जागृति संस्था के सदस्य पीड़ित को लेकर डीआईजी के पास पहुंचे। उनके निर्देश पर तिवारीपुर पुलिस ने आरोपी के साथ ही उसके पिता खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


दुर्गाबाड़ी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि 2008 में उनकी जान-पहचान तिवारीपुरके डोमिनगढ़ में किराना की दुकान चलाने वाले दीपक से हुई। उस समय वह नाबालिग थी। शादी का झांसा देकर दीपक ने उनके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद दीपक ने अपने परिवार के लोगों से उसकी मुलाकात कराई तो वे लोग शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद से दीपक उससे अक्सर मिलने-जुलने लगा और संबंध बनाने लगा।
विज्ञापन


जुलाई 2015 में शादी के लिए दबाव बनाने पर वह आनाकानी करने लगा। शिकायत करने पर कोतवाली थाने में पंचायत हुई तो दीपक के साथ ही उसके घरवाले तैयार हो गए, लेकिन बाद में वे फिर मुकर गए। दीपक की शादी उसके पिता ने दूसरी जगह तय कर दी। दबाव देने पर पिता और पुत्र जान से मारने की धमकी लेने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने घटना की जानकारी जन जागृति संस्था की अध्यक्ष शिप्रा मैसी को दी। शुक्रवार को पीड़ित को लेकर संस्था की अध्यक्ष डीआईजी शिवसागर सिंह से मिलीं। डीआईजी के निर्देश पर तिवारीपुर पुलिस ने दीपक और उसके पिता पर दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed