फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rape with a 25years old women

शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

Sun, 19 Jun 2016 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 19 Jun 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
rape with a 25years old women
रेप - फोटो : Demo pic
पीपीगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि शादी के लिए जोर देने पर आरोपी ने उसे भगा दिया और अब उसके पिता जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रेप और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार 25 वर्षीय युवती का गांव के ही आनंद प्रताप सिंह से जान-पहचान थी। शादी का झांसा देकर आनंद पांच साल से युवती के साथ रहता था। चेन्नई में नौकरी लगने के बाद वह उसे लेकर वहां चला गया। इस दौरान शादी का झांसा देकर अपने सरकारी आवास, घर और होटल में उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है जब शादी के लिए उसने जोर डाला तो आरोपी ने एक महीना पहले जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। युवती ने मामले की शिकायत आनंद के घरवालों से की तो वे भी जान से मारने की धमकी देने लगे। शनिवार को पीपीगंज पुलिस ने युवती की तहरीर पर आनंद प्रताप सिंह और उसके पिता जवाहर सिंह पर रेप और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ प्रभातोष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed