फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway employe was running casino

रेलवे कर्मचारी चला रहा था कैसिनो, पांच गिरफ्तार

Wed, 27 May 2015 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2015 03:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में चोरी छिपे कैसिनो (जुआ घर) चल रहा था। एक रेलवे कर्मचारी अपने ही घर में कैसिनो चला रहा था। पुलिस ने सोमवार की रात कैसिनो में छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 इनके कब्जे से 10 हजार रुपये और एक रिवॉल्वर मिली है। तीन माह से यह लोग शहर में कैसिनो चला रहे थे। रेलवे कर्मचारी खुद जुआ खेलने का शौकीन था। वह काठमांडू के कैसिनो में जाता था। वहीं से उसने तरीका सीखा और शहर में कैसिनो चलाने लगा। खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर एसपी सिटी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मियां बाजार हरिजन बस्ती का रहने वाला प्रेम शंकर भारती सेंट्रल रेलवे मुंबई के वर्कशाप में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसके घर पर तीन माह से कैसिनो चल रहा था। सोमवार की रात कोतवाली प्रभारी आनंद शुक्ला को सूचना मिली तो फोर्स ने प्रेम के घर छापा मारा। घर में कैसिनो का सेटअप था। पुलिस ने जुआ खिलाने वाली मशीन को कब्जे में ले लिया। प्रेम के साथ ही मौके पर मिले मियां बाजार के मुन्नालाल, विजय जायसवाल, मेवातीपुर के हरी कुशवाहा और  दाउदपुर के रहने वाले मनीष जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 10 हजार रुपये और रिवाल्वर मिली है। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारी प्रेम शंकर जुआ खेलने काठमांडू जाता था। वहीं से कैसिनो चलाने का तरीका सीखने के बाद उसने अपने घर में जुआघर चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनाफे का लालच देकर हड़प लेेते थे रुपये
कैसिनो में 35 गुना मुनाफा होने का लालच देकर रेलवे कर्मचारी प्रेमशंकर व्यापारियों को लुभाता था। जुआ खेलते समय जालसाजी कर रुपये हड़प लेता था। विरोध करने वाले लोगों को धमकाने के लिए उसने रिवाल्वर ली हुई थी। कैसिनो में काफी रुपये हारे एक व्यापारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसी के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed