{"_id":"58a4b2d14f1c1b5833d86d5c","slug":"raid-on-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुप्लीकेट काजल बेच रहे दुकानों पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डुप्लीकेट काजल बेच रहे दुकानों पर छापा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहमारूफ में कॉस्मेटिक की दुकानों पर डुप्लीकेट काजल बेचे जाने की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की और हिंदुस्तान कंपनी के एक ब्रांच के रैपर बरामद किए। इस दौरान कार्रवाई करने गई पुलिस से एकजुट हुए व्यापारी भिड़ गए। पुलिस ने कंपनी की ओर से दी गए तहरीर के आधार पर आठ व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदुस्तान लीवर के कर्मचारियों को पिछले दिनों डुप्लीकेट काजल बेचे जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद कर्मचारी शाहमारूफ आए थे और उन दुकानों पर जाकर काजल की खरीदारी कर परखा भी था। काजल डुप्लीकेट मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। बुधवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो रैपर और डुप्लीकेट काजल बरामद हो गए। इस दौरान छापा मारने गई पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारी भिड़ गए, जिस वजह से पुलिस किसी भी व्यापारी को हिरासत में नहीं ले पाई। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि कंपनी के कपिल राठी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इन दुकानों पर हुई कार्रवाई
शिमली इंटरप्राइजेज, बाबा ब्यूटी कलेक्शन, हिना कॉस्टमेटिक, जनता ट्रेडर्स, मलिक कॉस्टमेटिक, एसए एंड संस, अरसी ट्रेडर्स, मिश्रा ट्रेडर्स।