{"_id":"576010464f1c1bc34d11c1c1","slug":"quarrelling-in-gda-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए कार्यालय में मारपीट, चौकी में समझौता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीडीए कार्यालय में मारपीट, चौकी में समझौता
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 14 Jun 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
थप्पड़
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए में मंगलवार को रजिस्ट्री से जुड़े किसी काम को लेकर एक युवक और लिपिक में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने लिपिक की पिटाई कर दी। इससे नाराज अन्य कर्मचारियों ने भी युवक की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और जीडीए कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। हालांकि शाम तक दोनों के बीच समझौता हो गया।
बुद्ध विहार पार्ट सी में एलआईसी भवन की रजिस्ट्री संबंधी काम को लेकर एक युवक मंगलवार दोपहर 2:30 बजे जीडीए कार्यालय पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर लिपिक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख जीडीए के अन्य कर्मचारी भी वहां जुट गए और युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच किसी कर्मचारी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम में दे दी।
सूचना पर पहुंची रामगढ़ताल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। हालांकि देर शाम दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलती मानते हुए समझौता कर लिया। इस संबंध में जीडीए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हो गया था। देर शाम दोनों ने आपस में बातचीत कर समझौता कर लिया।