फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   post office employees ruckuls

काम छोड़ कर बाहर निकले डाककर्मी

Thu, 18 Feb 2016 09:06 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
post office employees ruckuls
प्रधान डाकघर में बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री काउंटर पर एक ग्राहक का कर्मचारी से विवाद हो गया। ग्राहक की नाराजगी देख सीनियर पोस्टमास्टर द्वारा उससे शिकायती पत्र लिखवाए जाने से नाराज कर्मचारी काम छोड़कर कार्यालय से बाहर आ गए। इससे कुछ देर के लिए कामकाज ठप हो गया। माहौल बिगड़ता देख पोस्टमास्टर बैकफुट पर आए और मान-मनव्वल के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे रजिस्ट्री काउंटर पर बैठे कर्मचारी और ग्राहक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर सीनियर पोस्टमास्टर एलएन त्रिपाठी ने ग्राहक को अपने कक्ष में बुलाया और उससे शिकायती पत्र लिखवाने लगे। इसकी जानकारी जब डाकघर के अन्य कर्मचारियों को हुई तो वो एकजुट होकर पोस्टमास्टर के कमरे में पहुंच गए और बिना वजह पत्र लिखवाने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना था कि केवल ग्राहक का ही पक्ष सुना जा रहा, कर्मचारी के पक्ष की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों के विरोध का जब पोस्टमास्टर पर कोई असर नहीं हुआ तो सभी कार्यालय छोड़कर बाहर चले गए और पोस्टमास्टर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों का रुख देख पोस्टमास्टर ने कर्मचारियों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed