{"_id":"a09cbe2c0e665b067503c9989129547c","slug":"policeman-gun-pointed-on-parshad-in-shahpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में सिपाही ने पार्षद पर तानी रिवाल्वर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहपुर में सिपाही ने पार्षद पर तानी रिवाल्वर
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शाहपुर के जंगल सालिकराम में सोमवार की शाम रास्ते के विवाद की पंचायत में पहुंचे पार्षद पर सिपाही ने रिवाल्वर तान ली। घटना के बाद से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पार्षद ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सालिकराम के सेक्टर तीन में अजय श्रीवास्तव नाम के युवक ने रास्ते की जमीन पर दीवार बनवा दी थी। मोहल्ले के लोगों ने विरोध करते हुए रविवार की शाम दीवार गिरा दी। अजय श्रीवास्तव जमीन की रजिस्ट्री कराने का दावा कर रहे थे जिसे मोहल्ले के लोग झूठ बता रहे थे। शाम सात बजे पार्षद सुजीत कुमार मोहल्ले के लोगों को लेकर पंचायत करने पहुंचे। अजय ने जिस व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही उससे पुष्टि के लिए पार्षद ने फोन किया तो मामला झूठा निकाला। इसी बात पर अजय का पार्षद सुजीत से विवाद हो गया।
आरोप है कि मौके पर मौजूद सिपाही अखिलेश मिश्रा और ठेकेदार दिनेश तिवारी ने पार्षद को जान से मारने की धमकी दी, जबकि अखिलेश ने पार्षद रिवाल्वर तान दी। घटना के बाद से मौके पर भगदड़ मच गई। पार्षद की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।