{"_id":"58e3a9364f1c1bf5465b5f11","slug":"police-sent-to-jail-to-sp-leader-kapilmuni-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता कपिलमुनि यादव को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता कपिलमुनि यादव को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 05 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : Amar Ujala/demo
जिले के चर्चित संजय यादव हत्याकांड में पुलिस ने साजिश के आरोपी सपा नेता कपिलमुनि यादव को जेल भेज दिया। सपा लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बताने वाले कपिलमुनि से पहले भी पुलिस ने पूछताछ की थी, मगर कुछ साक्ष्य नहीं मिल सका था। मुख्य अभियुक्त दान बहादुर के गिरफ्तार होने के बाद ही कपिलमुनि का नाम सामने आया था, तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। रविवार की रात खोराबार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खोराबार इलाके के कजाकपुर निवासी सपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव का अपहरण कर हत्या किया गया था। करीब पांच महीने बाद पुलिस ने मार्च में मृतक माफिया लाल बहादुर यादव के भाई दान बहादुर यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से ही खेत से शव को खोदकर बाहर निकाला था। शव के अवशेष के साथ ही घड़ी और जूते से संजय की पहचान घरवालों ने की थी। पुलिस मामले में फरार अभियुक्त गुुड्डू यादव और संजय शर्मा की भी तलाश कर रही है। इसी बीच रविवार को भगत चौराहे के पास पुलिस को कपिलमुनि के होने की सूचना मिली। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपिलमुनि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एक बड़े सपा नेता भी जांच के घेरे में
पुलिस संजय के हत्यारों की तलाश में लगी है। मुख्य अभियुक्त के अलावा साजिश करने वालों की धरपकड़ में लगी पुलिस को एक बड़े सपा नेता पर भी शक है लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई साक्ष्य न होने की वजह से पुलिस हाथ नहीं डाल रही। हालांकि पुलिस अफसर किसी भी नेता के हाथ होने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
संजय शर्मा पर इनाम घोषित
खजनी के शातिर संजय शर्मा पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया है। एसएसपी का कहना है संजय की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है और इनाम बढ़ाने का भी प्रयास हो रहा है। जल्द ही संजय को पकड़ लिया जाएगा।