{"_id":"579e54024f1c1b56152b8c55","slug":"police-send-to-the-businessman-of-wine-in-other-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया को तड़ीपार कराएगी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब माफिया को तड़ीपार कराएगी पुलिस
सतीश कुमार पांडेय , अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : amar ujala/file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची और नकली शराब का धंधा करने वाले माफियाओं पर अब गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर पुलिस उन्हें तड़ीपार कराएगी। आईजी ने जोन के सभी पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर कच्ची शराब के धंधेबाजों को चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस धंधेबाजों की संपत्ति भी कुर्क कराएगी।
अभियान के बाद भी कच्ची शराब के धंधे पर कोई असर न होने पर पुलिस धंधेबाजों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने की तैयारी में है। पांच साल के भीतर दर्ज हुए मुकदमे का ब्योरा जुटाकर सक्रिय धंधेबाजों पर गुंडा और गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी। पुलिस अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट से पैरवी कर इन धंधेबाजों को तड़ीपार (जिला बदर) कराएंगे। आईजी मोहित अग्रवाल ने गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन रेंज के डीआईजी के साथ ही पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर निर्देश का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।
इसके अलावा स्प्रिट से नकली शराब बनाकर देसी शराब की दुकान पर बेचने वालों को भी ढूंढा जा रहा है। पूर्व में जिस क्षेत्र में कच्ची या नकली शराब पीने से मौतें हुई हैं, वहां के थानेदार को धंधेबाजों पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही गैंग पंजीकृत कराना होगा। पूरी कार्रवाई की मॉनीटरिंग जोन कार्यालय से होगी।
विज्ञापन
स्प्रिट बेचने वाले गैंग पर है नजर
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से टैंकर में स्प्रिट लेकर असम, मणिपुर, नागालैंड ले जाते समय धंधेबाज इसकी तस्करी कर रहे हैं। गोरखपुर, देवरिया जिले में हाईवे पर स्थित ठिकानों पर इसे उतारा जा रहा है। हाल में ही हुई कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आईजी ने क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस को गैंग को पकड़कर पूरे मामले का पर्दाफाश करने को कहा है।
आबकारी एक्ट में कार्रवाई के बाद कच्ची और नकली शराब बेचने वाले आसानी से छूट जाते हैं। इन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर इन्हें तड़ीपार कराया जाएगा। इनके जिले से बाहर होने की स्थिति में धंधे पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाया जा सकता है।
- मोहित अग्रवाल, आईजी जोन