{"_id":"58fd099b4f1c1bee488b5556","slug":"police-raid-on-information-of-sex-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
छापे के दौरान देह व्यापार की आरोपी लड़की को मकान से निकालती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन उसे वहां से कोई लड़की नहीं मिली। पुलिस के लौटते वक्त लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद कैंट इंसपेक्टर जब मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोबारा चेकिंग कराई गई तो कमरे में रखे संदूक में छिपी एक किशोरी का पता चला। हालांकि किशोरी खुद को नौकरानी बता रही है।
मोहद्दीपुर में गोपाल मंदिर के सामने कॉलोनी के एक मकान में कुछ युवक और युवतियों के अक्सर आने-जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस को लोगों ने बताया कि रोजाना युवक और युवतियों के आने के बाद मकान मालिक भीतर से कमरा बंद कर लेती हैं। रविवार की दोपहर करीब दो बजे उसी मकान में एक किशोरी पहुंची। थोड़ी देर बाद एक युवक आया तो दरवाजा बंद हो गया। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने बाहर से कुंडी बंद कर पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की सूचना दे दी।
पुलिस पहुंची तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश में लग गई। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया। वहां उसे कोई लड़की नहीं मिली। उधर, मोहल्ले के लोगों का विरोध देखकर इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेयी पहुंचे और दुबारा जब कमरे की तलाशी ली गई तो संदूक में छिपी एक किशोरी मिली। महिला थाने की प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मकान मालकिन, किशोरी और युवक से पूछताछ की जा रही है। सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी नहीं मिली है।