फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police raid in hotel in case of selling women

युवती को बेचने की सूचना पर हड़कंप

Tue, 16 Aug 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 16 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Police raid in hotel in case of selling women
फाइल फोटोः नाबालिग को उसकी सौतेली मां ने पहले भी दो बार बेचा - फोटो : Getty Images
मंगलवार को एक युवती को बेचे जाने की खबर ने पुलिस के होश उड़ा दिए। रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल में सूचना के बाद पुलिस ने दबिश डाली और संदेह के आधार पर हरियाणा के रहने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। मगर युवती नहीं मिली। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह शादी के सिलसिले में गोरखपुर आए हैं।
विज्ञापन


कैंट थाने के रेलवे चौकी पर तैनात सिपाही को एक युवक ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के पुराने पार्सल घर के सामने स्थित एक होटल में पांच संदिग्ध ठहरे हैं। वे एक युवती को खरीदकर कर दिल्ली ले जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। पुराने पार्सल घर के सामने होटल में ठहरे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, लेकिन कोई युवती मौके पर नहीं मिली। तीनों ने पूछताछ में बताया कि वे रोहतक, सुंदर नगर के रहने वाले हैं। दो अन्य लोगों के साथ गोरखपुर में शादी के सिलसिले में आए थे।
विज्ञापन


इसी बीच गोरखनाथ के राजेंद्र नगर मोहल्ले का एक व्यक्ति पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि पकड़े गए लोग उसके रिश्तेदार हैं। सोमवार को ही उसने छोटी बेटी की शादी हरियाणा के युवक से की है। इसके पहले बड़ी बेटी की शादी कर चुका है। उसी के ससुराल वालों ने नया रिश्ता तय कराया था। पुलिस ने सभी के कागजात की जांच की। हिरासत में लिए गए लोगों ने कहा कि शाम 4:30 बजे की ट्रेन से उनको रोहतक लौटना है, जांच के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ की गई थी। जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। गोरखनाथ के रहने वाले उस शख्स की निगरानी की जा रही है, जिसने उन्हें रिश्तेदार बताया है। कोई गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- उमेश यादव, चौकी प्रभारी, रेलवे कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed